बेरमो: ओबरा और असनापनी में अवैध स्टोन चिप्स व बालू तस्करी के खिलाफ छापेमारी, एक मिनी ट्रक एवं दो ट्रैक्टर जब्त
Bermo, Bokaro | Apr 1, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के ओबरा और असनापनी में बुधवार को अवैध रूप से खनिज का प्रेषण करते स्टोन चिप्स व बालू तस्करी के खिलाफ खनन विभाग छापेमारी कर एक मिनी ट्रक एवं दो ट्रैक्टर जब्त किया है।समय लगभग साढ़े तीन बजे बताया गया कि बोकारो उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला अन्तर्गत विभिन्न स्थानों पर छापामारी अभियान चलाया गया।