घोड़ाडोंगरी: फुलगोहान गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल
फुलगोहान गांव के पास बुधवार शाम करीब 6.30 बजे बाइक अनियंत्रित होने से बाइक सवार एक युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को परिजनों ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार फुलगोहान गांव के पास बाइक अनियंत्रित होने से बाइक सवार दूधावानी गांव निवासी नीलेश इवने 23 साल गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।