Follow.. कोटा में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन,
सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी, आंदोलन को तेज करने की दी चेतावनी
कोटा। छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में छात्र गवर्नमेंट कॉलेज परिसर में एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रसंघ चुनाव जल्द कराने की मांग उठाई।प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी पदाधिकारियों ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव केवल प्रतिनिधि चुनने का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं को लोकतंत्र की प्रक्रिया से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से छात्रसंघ चुनाव नहीं होने से विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक अधिकार प्रभावित हो रहे हैं।कार्यकर्ताओं ने सरकार से शीघ्र छात्रसंघ चुनाव की घोषणा करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण भी रहा और पुलिस बल मौके पर तैनात रहा
Sangod, Kota | Aug 7, 2026