जगदलपुर: कक्षा दसवीं के परिणाम में टॉप 10 में आने वाले छात्रों ने जिला कार्यालय में कलेक्टर से की मुलाकात, कलेक्टर ने किया सम्मान
बस्तर जिले में डीईओ बीआर बघेल नेतृत्व में कलेक्टर हरिस एस और जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन के कुशल मार्गदर्शन में पूरे जिले में शिक्षा के स्तर में व्यापक सुधार लाया गया है ।शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूत किया है। इसी के परिणाम स्वरूप कक्षा दसवीं के 10 छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।