जगदलपुर: डक्रॉस सोसाइटी बस्तर जिला शाखा ने मनाया विश्व रेडक्रॉस दिवस, महारानी अस्पताल से शहर में निकाली रैली
मानव सेवा ही माधव सेवा है। रेडक्रॉस सोसाइटी की बस्तर जिला शाखा अपने इस ध्येय को बनाकर लगातार चलायमान है और सेवा के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है। इसके लिए मैं बस्तर जिला रेडक्रॉस सोसाइटी को बधाई और धन्यवाद देता हूं। बस्तर में रेडक्रॉस सोसाइटी जिस तरह से काम कर रही है, निश्चित रूप से वह मानव सेवा के प्रति सर्वोच्च योगदान है।