जगदलपुर: मसीही समाज ने जिला कार्यालय में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, कब्रिस्तान की मांग की
मसीही समाज के विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं ने एकजुट होकर बस्तर में ईसाई समज के साथ संवैधानिक विरोधी गतिविधियों पर रोक लगाने एवं संविधान के आर्टिकल 25 के तहत सभी ईसाई धर्म के अनुनाइयों को उनके अंतिम संस्कार के अधिकार देने एवं सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार समाज को कब्रिस्तान आवंटन करने की मांग को लेकर बस्तर जिला कलेक्टर से मुलाकात कर ज्ञापन सौपा।