जगदलपुर: नगर निगम स्पीकर और एम आईं सी सदस्यों ने विजय वार्ड एवं शिव मंदिर वार्ड का किया औचक निरीक्षण
नगर निगम स्पीकर और एमआईसी सदस्यों द्वारा बुधवार सुबह11बजे विजय वार्ड एवं शिव मंदिर वार्ड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान वहां की साफ सफाई एवं नालों की समस्याओं कि स्थिति को देखते हुए वहां के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। एवं तत्काल सफाई करवाई गई बरसात से पहले सभी नालियों की सफाई विशेष रूप से ध्यान देकर करवाई जा रही है।