रूड़की: गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग किशोरी ने खाया जहरीला पदार्थ, उपचार के दौरान हुई मौत
रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक नाबालिग किशोरी के द्वारा 3 दिन पहले संदिग्ध हालत में जहरीला पदार्थ खा लिया गया था। जिसके बाद परिवार के द्वारा नाबालिग किशोरी को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद आज नाबालिग किशोरी के शव को परिवार को सौंप दिया गया है।