बाड़मेर: 15 अगस्त को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए आदर्श स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल की गई
Barmer, Barmer | Aug 13, 2025 स्वतंत्रता दिवस पर बाड़मेर के आदर्श स्टेडियम में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम को लेकर बुधवार शाम 5:00 बजे फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने परेड का निरीक्षण किया। परेड रिहर्सल में बीएसएफ, राजस्थान पुलिस, राजस्थान महिला पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट गाइड की टुकड़ियों ने भाग लिया।