फरेंदा: गनेशपुर में पति ने की गर्भवती पत्नी को जलाने की कोशिश, गर्भ में पल रहे 8 माह के बच्चे की हुई मौत
फरेंदा क्षेत्र के गनेशपुर में पति-पत्नी के बीच चरित्र संदेह को लेकर हुए विवाद ने भयावह रूप ले लिया। रविवार रात गोविंद (30) ने गुस्से में अपनी गर्भवती पत्नी सुमन (28) पर बाइक से निकाला गया पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। महिला 60% झुलस गई और गर्भ में पल रहे आठ माह के बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।