फरेंदा: फरेंदा थाने का एसपी ने किया आकस्मिक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने थाना फरेंदा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में थाना परिसर, बैरक, हवालात, सीसीटीएनएस, सीसीटीवी, भोजनालय सहित विभिन्न अभिलेखों की गहन जांच की गई। पुलिसकर्मियों को कार्य में शिथिलता न बरतने की सख्त हिदायत दी गई। बीट पुलिस को क्षेत्र भ्रमण कर जनसंपर्क मजबूत करने और जनशिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।