फरेंदा: एकसड़वा ओवरब्रिज के पास से पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना कोल्हुई पर पंजीकृत मु.अ.सं. 140/25 धारा 69/352/351(3) BNS के वांछित अभियुक्त शिवानंद साहनी उर्फ आकाश (उम्र 19 वर्ष), निवासी हरखपुरा, थाना बरगदवा को पुलिस ने एकसड़वा ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय महराजगंज भेजा गया। अभियुक्त पर पहले से उक्त आपराधिक प्रकरण दर्ज है।