जगदलपुर: कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में राजीव भवन के सामने कांग्रेसियों ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन
आज संभाग मुख्यालय जगदलपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी तत्वाधान में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर केंद्रीय एवं राज्य की विभिन्न जांच व प्रशासनिक एजेंसियों का दुरुपयोग कर कांग्रेस पार्टी की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया।