महेश्वर से प्रारंभ होने वाली माँ नर्मदा महिष्मति पंचकोशी यात्रा का मंगलवार को नगर आगमन होगा। यात्रा के स्वागत को लेकर पूरे नगर में उत्साह का माहौल है। जगह-जगह आकर्षक स्वागत द्वार सजाए गए हैं और परिक्रमा वासियों के आदर-सत्कार के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी से नगर धर्ममय हो उठेगा। माँ नर्मदा के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमा