घाघरा: घाघरा ब्लॉक में भ्रष्टाचार के खिलाफ 16 सितंबर का धरना अब 25 को, झानद प्रभारी ने दी जानकारी
Ghaghra, Gumla | Sep 14, 2025 झारखंड नवनिर्माण दल और भ्रष्टाचार विरोधी मंच घाघरा के बैनर तले घाघरा ब्लॉक में चरम पर पहुंची भ्रष्टाचार के विरुद्ध तथा घाघरा बैंक ऑफ़ इंडिया में खाता धारकों को हो रही परेशानी का निदान निकालने को लेकर आगामी 16 सितंबर 2025 को घाघरा ब्लॉक मुख्यालय में होनेवाली धरना कार्यक्रम को जितिया त्यौहार के कारण आगे बढ़ाकर आगामी 25 सितंबर 2025 कर दी गई है।