सदर: वाराणसी में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के मठ से चोरी, पुलिस ने चोर राजू खान को गिरफ्तार किया
वाराणसी की भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित स्वामी और अविमुक्तेश्वरानंद के विद्या मठ स्थित हनुमान मंदिर से हुई चोरी का पुलिस ने शनिवार को सफल अनावरण किया है। पुलिस की टीम ने सीसीटीवी के आधार पर कर राजू खान सहित चोरी की सामान खरीदने वाले दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चोरी किया घटना 24 अप्रैल को हुई थी, तब से लेकर पुलिस चोर की तलाश में जुटी हुई थी।