स्वार: स्वार में सड़क हादसे के बाद ट्रैफिक पुलिस हुई सक्रिय, भारी वाहनों की आवाजाही पर लगाई गई रोक
Suar, Rampur | Oct 1, 2026 स्वार-रामपुर मार्ग पर एसबीआर अस्पताल के पास हुए सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौत के बाद ट्रैफिक पुलिस सक्रिय हो गई है। हादसे में ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी थी, जिसमें बाइक पर बैठी एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी।घटना के बाद यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है।