Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

नीमच में बेखौफ चोर का कारनामा: चोरी करते-करते खाता रहा बिस्किट, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात#neemuch

Neemuch Nagar, Neemuch | Jul 13, 2026

MORE NEWS

कलेक्टर ने की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा

योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, 

लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा

नीमच, 13 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने सोमवार को कलेक्टर सभागार में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की। 

बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री चंद्रा ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का क्रियान्वयन समय-सीमा में, गुणवत्ता के साथ तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों में लापरवाही, अनावश्यक विलंब एवं उदासीनता किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

 बैठक में निर्धारित समय से विलंब से उपस्थित होने पर जनपद पंचायत जावद के उपयंत्री श्री राजेंद्र सिंह तंवर, जनपद पंचायत मनासा के उपयंत्री श्री प्रवीण चौधरी, श्री मुकेश चौहान, श्री ओमप्रकाश कछावा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के ब्लॉक समन्वयक श्री राजेंद्र सिंह चौहान, जनपद पंचायत मनासा के श्री भूरिया तथा जिला पंचायत के श्री प्रकाश पालिया का एक-एक दिवस का वेतन/मानदेय काटने के निर्देश दिए गए। बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर उपयंत्री श्री गोपाल कुमावत पर भी एक दिवस के वेतन कटौती की कार्रवाई की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि भविष्य में बैठक में विलंब से उपस्थित होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर सात दिवस के वेतन कटौती की कार्रवाई की जाएगी।

 विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा के दौरान प्लानर सॉफ्टवेयर पर लंबित ग्राम पंचायतों के विकास योजनाओं का निर्माण शीघ्र पूर्ण करने, चिन्हित कार्यों को सिपरी पोर्टल पर जियोटैग एवं अनुमोदित कराने तथा सभी ग्राम पंचायतों में श्रमिक नियोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सक्रिय श्रमिकों की लंबित ई-केवाईसी एक सप्ताह में पूर्ण करने के भी निर्देश दिए गए।

 "एक बगिया मां के नाम" परियोजना की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने पौधारोपण, पोल एवं फेंसिंग कार्यों की वास्तविक स्थिति प्रस्तुत करने तथा पात्र हितग्राहियों के भुगतान में किसी प्रकार की देरी नहीं होने के निर्देश दिए। साथ ही गंगोत्री हरित परियोजना अंतर्गत ग्राम पंचायत लासूर में शीघ्र वृक्षारोपण प्रारंभ कराने के निर्देश दिए।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा में स्व-सहायता समूहों के माध्यम से आजीविका गतिविधियों का विस्तार, नए हितग्राहियों का सर्वे, मोबाइल वेरिफिकेशन एक माह में पूर्ण करने, सीसीएल, पीएमएफएमई एवं पीएम मुद्रा योजनाओं में लक्ष्य अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने तथा पान एवं सिंघाड़ा जैसी संभावित फसलों पर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। पशुपालन आधारित ऋण प्रकरणों को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।

 प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने आगामी माह में जिले को प्रदेश में द्वितीय स्थान तक लाने का लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होंने 15 अगस्त तक जनपद पंचायत जावद में 500, मनासा में 350 तथा नीमच में 250 आवास पूर्ण कराने के निर्देश दिए। वर्ष 2021-22 के लंबित आवासों को शीघ्र पूर्ण करने तथा वर्ष 2025-26 की लंबित स्वीकृतियों की आवश्यक प्रक्रिया तत्काल पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए।

 स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा के दौरान ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन, स्वच्छता कर संग्रहण, नियमित कचरा संग्रहण व्यवस्था तथा सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रभावी प्रतिबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके लिए 2000 से अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों की बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

 वाटरशेड योजना की समीक्षा में लंबित कार्यों पर असंतोष व्यक्त करते हुए कलेक्टर ने पाल निर्माण एवं पिचिंग कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा में सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं की नियमित समीक्षा कर लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित की जाए तथा प्रत्येक अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें।

 बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत,कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा,तीनों जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री,उपयंत्री, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी,ब्लॉक समन्वयक, परियोजना अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
#Neemuch
#नीमच

कलेक्टर ने की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा नीमच, 13 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने सोमवार को कलेक्टर सभागार में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री चंद्रा ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का क्रियान्वयन समय-सीमा में, गुणवत्ता के साथ तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों में लापरवाही, अनावश्यक विलंब एवं उदासीनता किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में निर्धारित समय से विलंब से उपस्थित होने पर जनपद पंचायत जावद के उपयंत्री श्री राजेंद्र सिंह तंवर, जनपद पंचायत मनासा के उपयंत्री श्री प्रवीण चौधरी, श्री मुकेश चौहान, श्री ओमप्रकाश कछावा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के ब्लॉक समन्वयक श्री राजेंद्र सिंह चौहान, जनपद पंचायत मनासा के श्री भूरिया तथा जिला पंचायत के श्री प्रकाश पालिया का एक-एक दिवस का वेतन/मानदेय काटने के निर्देश दिए गए। बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर उपयंत्री श्री गोपाल कुमावत पर भी एक दिवस के वेतन कटौती की कार्रवाई की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि भविष्य में बैठक में विलंब से उपस्थित होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर सात दिवस के वेतन कटौती की कार्रवाई की जाएगी। विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा के दौरान प्लानर सॉफ्टवेयर पर लंबित ग्राम पंचायतों के विकास योजनाओं का निर्माण शीघ्र पूर्ण करने, चिन्हित कार्यों को सिपरी पोर्टल पर जियोटैग एवं अनुमोदित कराने तथा सभी ग्राम पंचायतों में श्रमिक नियोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सक्रिय श्रमिकों की लंबित ई-केवाईसी एक सप्ताह में पूर्ण करने के भी निर्देश दिए गए। "एक बगिया मां के नाम" परियोजना की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने पौधारोपण, पोल एवं फेंसिंग कार्यों की वास्तविक स्थिति प्रस्तुत करने तथा पात्र हितग्राहियों के भुगतान में किसी प्रकार की देरी नहीं होने के निर्देश दिए। साथ ही गंगोत्री हरित परियोजना अंतर्गत ग्राम पंचायत लासूर में शीघ्र वृक्षारोपण प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा में स्व-सहायता समूहों के माध्यम से आजीविका गतिविधियों का विस्तार, नए हितग्राहियों का सर्वे, मोबाइल वेरिफिकेशन एक माह में पूर्ण करने, सीसीएल, पीएमएफएमई एवं पीएम मुद्रा योजनाओं में लक्ष्य अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने तथा पान एवं सिंघाड़ा जैसी संभावित फसलों पर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। पशुपालन आधारित ऋण प्रकरणों को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने आगामी माह में जिले को प्रदेश में द्वितीय स्थान तक लाने का लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होंने 15 अगस्त तक जनपद पंचायत जावद में 500, मनासा में 350 तथा नीमच में 250 आवास पूर्ण कराने के निर्देश दिए। वर्ष 2021-22 के लंबित आवासों को शीघ्र पूर्ण करने तथा वर्ष 2025-26 की लंबित स्वीकृतियों की आवश्यक प्रक्रिया तत्काल पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा के दौरान ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन, स्वच्छता कर संग्रहण, नियमित कचरा संग्रहण व्यवस्था तथा सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रभावी प्रतिबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके लिए 2000 से अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों की बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। वाटरशेड योजना की समीक्षा में लंबित कार्यों पर असंतोष व्यक्त करते हुए कलेक्टर ने पाल निर्माण एवं पिचिंग कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा में सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं की नियमित समीक्षा कर लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित की जाए तथा प्रत्येक अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत,कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा,तीनों जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री,उपयंत्री, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी,ब्लॉक समन्वयक, परियोजना अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh #Neemuch #नीमच

Neemuch, Madhya Pradesh | Jul 13, 2026

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयसीमा सर्वोच्च प्राथमिकता, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

नीमच, 13 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोक निर्माण विभाग, पीआईयू, सेतु निगम, पीएमजीएसवाई, एमपीआरडीसी तथा डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत एवं निर्माणाधीन कार्यों की विभागवार समीक्षा की गई।

 समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री चंद्रा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा सभी अधिकारी नियमित रूप से कार्यों की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।

 भादवा माता मंदिर के समीप निर्माणाधीन कार्य की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप ही संपादित किए जाएं, जिससे आमजन को दीर्घकालीन एवं गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

 बैठक में कई कार्यों की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं पाए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जिला परियोजना समन्वयक एवं संबंधित सहायक अभियंता को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि किसी भी निर्माण एजेंसी अथवा ठेकेदार द्वारा लापरवाही या अनावश्यक विलंब किए जाने पर संबंधित विभाग नियमानुसार तत्काल दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

 वन विभाग की अनुमति के कारण लंबित निर्माण कार्यों के संबंध में कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वन विभाग से समन्वय स्थापित कर लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कराया जाए, ताकि विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने एमपीआरडीसी के अधिकारियों को भी सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव, संबंधित विभागों के कार्यपालन अभियंता, महाप्रबंधक एवं सहायक अभियंता उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh 
Public Works Department, Madhya Pradesh 
#Neemuch
#नीमच

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयसीमा सर्वोच्च प्राथमिकता, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश नीमच, 13 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोक निर्माण विभाग, पीआईयू, सेतु निगम, पीएमजीएसवाई, एमपीआरडीसी तथा डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत एवं निर्माणाधीन कार्यों की विभागवार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री चंद्रा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा सभी अधिकारी नियमित रूप से कार्यों की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। भादवा माता मंदिर के समीप निर्माणाधीन कार्य की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप ही संपादित किए जाएं, जिससे आमजन को दीर्घकालीन एवं गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। बैठक में कई कार्यों की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं पाए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जिला परियोजना समन्वयक एवं संबंधित सहायक अभियंता को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि किसी भी निर्माण एजेंसी अथवा ठेकेदार द्वारा लापरवाही या अनावश्यक विलंब किए जाने पर संबंधित विभाग नियमानुसार तत्काल दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें। वन विभाग की अनुमति के कारण लंबित निर्माण कार्यों के संबंध में कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वन विभाग से समन्वय स्थापित कर लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कराया जाए, ताकि विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने एमपीआरडीसी के अधिकारियों को भी सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव, संबंधित विभागों के कार्यपालन अभियंता, महाप्रबंधक एवं सहायक अभियंता उपस्थित रहे। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh Public Works Department, Madhya Pradesh #Neemuch #नीमच

Neemuch, Madhya Pradesh | Jul 13, 2026

ड्यूटी के दौरान सीने में उठा दर्द, एमपी ग्रीन कर्मचारी की मौत से गांव काशवी में मातम#new

ड्यूटी के दौरान सीने में उठा दर्द, एमपी ग्रीन कर्मचारी की मौत से गांव काशवी में मातम#new

Neemuch Nagar, Neemuch | Jul 13, 2026