धमदाहा: खेत में काम कर रहे किसान की अचानक मौत, परिवार में मचा कोहराम, तबीयत बिगड़ने पर सीएचसी लाया गया
धमदाहा :- भवानीपुर नगर पंचायत क्षेत्र में खेत में काम कर रहे एक युवा किसान की अचानक मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मृतक नगर पंचायत भवानीपुर के वार्ड संख्या 15 निवासी बबजन भगत का पुत्र नवीन कुमार भगत था।