किस्को: किस्को प्रखंड में मंईयां सम्मान योजना के आवेदन में गलत प्रविष्टि की शिकायत लेकर महिलाएं पहुंचीं प्रखंड कार्यालय
लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड की दर्जनों महिलाएं मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के आवेदन में गलत इंट्री की शिकायत लेकर शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे किस्को प्रखंड कार्यालय पहुंचीं. महिलाओं ने बीडीओ से मिलकर मंईया सम्मान योजना के पोर्टल में आईएफएससी कोड वर खाता नंबर में सुधार की मांग कीं।