शिमला-माता कॉरिडोर परियोजना के तहत एनएच-103 पर निर्माणाधीन हमीरपुर बायपास में शुक्रवार को हादसा हो गया। 90 मीटर लंबे ट्रस ब्रिज की लॉन्चिंग के दौरान तकनीकी खराबी आने से संरचना का एक हिस्सा नीचे गिर गया। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर ले जाया गया। NHI के अनुसार ब्रिज के पियर्स को नुकसान नहीं पहुंचा है। घटना की तकनीकी जांच की जा रही है।