जिला स्तरीय संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न
सीहोर। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अधिकारी-कर्मचारियों की विभिन्न लंबित समस्याओं और सेवा संबंधी मुद्दों पर चर्चा कर कई प्रस्ताव पारित किए गए।
बैठक में सेवानिवृत्त शिक्षकों के अर्जित अवकाश के नगद भुगतान, सेवानिवृत्ति से 6 माह पूर्व आवश्यक दस्तावेज पूरे कर सेवानिवृत्ति के दिन PPO जारी करने, विभागीय परामर्शदात्री समितियों की नियमित बैठक, आरक्षण रोस्टर संधारण तथा वरिष्ठता के आधार पर प्रभार देने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।
अजाक्स संभागीय अध्यक्ष एवं समिति सदस्य बंशीलाल धनवाल ने विभिन्न मांगें सदन के समक्ष रखीं। अपर कलेक्टर बृजेश कुमार सक्सेना ने विभाग प्रमुखों को पारित प्रस्तावों के अनुसार समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।
Ashta, Sehore | Oct 6, 2026