गभाना: गभाना क्षेत्र में पुलिस ने चलाया चैकिंग अभियान, नियम तोड़ने वाले वाहनों के चालान किए
गभाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस ने शुक्रवार शाम व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान शाम करीब साढ़े छह बजे से शुरू किया गया। पुलिस टीमों ने हाईवे टोल प्लाजा, दौरऊ मोड़, पैराई मोड़ और महरावल पुल सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की।