कोंडागांव: सर्व आदिवासी समाज ने कोंडागांव में मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, 100% स्थानीय भर्ती सहित 5 सूत्रीय मांगें की गईं
बस्तर और सरगुजा संभाग के मुद्दों को लेकर कोंडागांव में सर्व आदिवासी समाज ने शनिवार को मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार मनोज रावटे को ज्ञापन सौंपा। आज रविवार दोपहर 3 बजे प्राप्त विज्ञप्ति अनुसार जिला अध्यक्ष बंगाराम सोढ़ी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में स्थानीय युवाओं के भविष्य, सामाजिक न्याय, विस्थापितों की वापसी और बंदियों की रिहाई जैसे विषय प्रमुख रहे।