सिराथू: चाकवन भरवारी रोड पर खदेड़कर काटने वाले कुत्ते से बचने के चक्कर में ई-रिक्शा सड़क किनारे गड्ढे में पलटा, चालक घायल
सिराथू तहसील क्षेत्र के चाकवन भरवारी रोड पर एक खदेड़कर काटने वाला कुत्ता लोगों को परेशान करता है। बुधवार की दोपहर चाकवन से भरवारी जा रहे एक ई रिक्शा को कुत्ते ने खदेड़ लिया। कुत्ते से बचने के चक्कर में ई रिक्शा सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया।ई रिक्शा चालक को गंभीर चोटे आई हैं इसमें बैठी सवारियां सुरक्षित रही।लोगों ने घायल हुवे चालक को नजदीकी अस्पताल भेजा है।