भोगनीपुर थाना क्षेत्र के बढ़ौली मोड के निकट सड़क के किनारे सोमवार दोपहर करीब 2 बजे एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। फॉरेंसिक टीम के सदस्यों ने किया जांच के लिए साक्ष्य जुटाए हैं। युवक की पहचान नहीं हो सकी है।