हाथरस: गांव मई के पास अनियंत्रित होकर ई रिक्शा पलटने से एक युवक का टूटा पैर, युवक को परिजनों ने कराया जिला अस्पताल में भर्ती
जनपद हाथरस के गांव मई के पास आज अनियंत्रित होकर ई रिक्शा पलटने से एक युवक का पैर टूट गया। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजनों द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में गंभीर घायल युवक का डॉक्टरों द्वारा उपचार जारी है।