हाथरस: चंदपा के गांव परसारा में राशन से लड़ी मैक्स गाड़ी को ग्रामीणों ने रोका डीलर और ग्रामीणों में चले फावड़े वीडियो वायरल
चंदपा थाना क्षेत्र के गांव परसारा में आज दिन सोमवार को राशन से लड़ी मैक्स गाड़ी को सूचना पर ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों और राशन डीलर में मारपीट के साथ जमकर डंडे, फावड़े चलने से गांव में हड़कंप मच गया। किसी ग्रामीण द्वारा मारपीट का वीडियो वायरल कर दिया गया है। इस मारपीट में एक युवक घायल हो गया है। जिसका पुलिस ने जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है।