कोल: भोजपुर के पास सड़क पार कर रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत, पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Jul 15, 2025 भोजपुर के निकट सड़क पार कर रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। 30 वर्षीय धर्मेंद्र राज मिस्त्री का काम किया करते थे। रात्रि में वह पनेठी से बस से अपने गांव की ओर लौट रहे थे। गांव के निकट पहुंचते ही सोमवार रात्रि वह सड़क पार कर रहे थे इसी बीच तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया।