कोल: जमालपुर में नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क पर फैला सामान किया ज़ब्त
Koil, Aligarh | May 8, 2025 जमालपुर क्षेत्र में नगर निगम के द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है। इस अभियान की शुरुआत शमशाद मार्केट से की गई। शमशाद मार्केट से जमालपुर तक नगर निगम का बुलडोजर जमकर गरजा है। इस दौरान यातायात व्यवस्था में बाधक बन रहे अतिक्रमण को नगर निगम के बुलडोजर ने हटाया और सामान जब्त किया है।