जगदलपुर: राजीव भवन में पीसीसी चीफ दीपक बैज ने नगरीय निकाय व संविधान रक्षक अभियान को लेकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की ली बैठक
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरुवार दोपहर 12 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आज संभाग मुख्यालय राजीव भवन में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पहुंचकर कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में आगामी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां, संविधान रक्षक अभियान, किसानों की धान खरीदी पर चर्चा की।