रक्षाबंधन पर बहनों की सुरक्षा में ‘शक्ति’ मुस्तैद!
लोक परिवहन में पुलिस की सख्त निगरानी
इंदौर। रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर इंदौर पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। ‘शक्ति मोबाइल’ टीमों ने शहर में विशेष निगरानी अभियान चलाते हुए सिटी बस, ऑटो, ई-रिक्शा और अन्य लोक परिवहन वाहनों की चेकिंग की।
संदिग्धों और असामाजिक तत्वों की जांच
नशे में वाहन चलाने वालों को चेतावनी
महिला यात्रियों से किया सीधा संवाद
संदिग्ध गतिविधि दिखने पर पुलिस को सूचना देने की अपील
पुलिस ने वाहन चालकों और कंडक्टरों को भी सतर्क रहने तथा नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की समझाइश दी।
रक्षाबंधन पर बहनों को सुरक्षित माहौल देने के लिए शहर में ‘शक्ति’ का पहरा लगातार जारी है।
#IndorePolice #ShaktiMobile #RakshaBandhan #WomenSafety #IndoreNews MPNews PoliceAction WomenSecurity PublicTransport SafetyFirst
@indorepolicelive
Indore, Indore | Aug 28, 2026