गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में नदी की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप का वीडियो हुआ वायरल,सूर्य मंदिर के पास नदी की जमीन पर कब्जे का खेल
गया शहर के केंदुई स्थित सूर्य मंदिर के समीप नदी की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर उसकी खरीद-बिक्री किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुछ भू-माफिया नदी की जमीन को प्लॉटिंग कर बेच रहे हैं, जिससे क्षेत्र में चिंता का माहौल है। केंदुई सूर्य मंदिर गया के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है। नदी की जमीन पर लगातार अतिक्रमण हो रहा है