#सेवा_संकल्प_अभियान के अंतर्गत महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित
---
🔸सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अटल संकुल स्तरीय संगठन, ग्राम खेड़ा खजुरिया में महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्री दिनेश जैन बोस एवं माननीया जनपद अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा शिवनारायण सूर्यवंशी रहीं।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली लखपति दीदियों को सम्मान पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। ICICI बैंक द्वारा 15 स्व-सहायता समूहों को कुल ₹50 लाख की ऋण राशि के चेक वितरित किए गए। दीदियों द्वारा आजीविका उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई तथा अपनी सफलता की कहानियां साझा की गईं।
जिला परियोजना प्रबंधक आजीविका मिशन श्री अमित ब्रिजवानी द्वारा मिशन की विभिन्न गतिविधियों एवं महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के संबंध में जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण एवं संतुलित आहार संबंधी जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने नशामुक्ति एवं स्वच्छता की शपथ भी ली। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, बैंक अधिकारी, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, आजीविका मिशन की टीम एवं बड़ी संख्या में स्व-सहायता समूह की दीदियां उपस्थित रहीं।
Jansampark Madhya Pradesh
Collector Office Ujjain
Dr Mohan Yadav