घाघरा: नाथूपुर गांव में पीपल के पेड़ की डाली गिरने से बजरंगबली मंदिर का छज्जा क्षतिग्रस्त हुआ
Ghaghra, Gumla | Apr 20, 2025 घागरा प्रखंड के नाथपुर गांव में पीपल पेड़ की डाली गिरने से बजरंगबली मंदिर का छज्जा क्षतिग्रस्त हो गया।ग्रामीणों ने बताया कि उक्त पेड़ के बीच से चारों ओर फूस के कुटिया का निर्माण किया गया था। जहां विगत एक वर्ष पूर्व आग लग गई थी। जिससे पेड़ का एक हिस्सा जल गया था।वही पीपल के नीचे शिवलिंग की पूजा होती है।जिस कारण ऐसे ही पेड़ की डाली को छोड़ दिया गया था।