घाघरा: इटकीरी चौक में मोटरसाइकिल से गिरने से तीन युवक घायल, गुमला रेफर
Ghaghra, Gumla | Apr 19, 2025 घाघरा थाना क्षेत्र के इटकीरी चौक में मोटरसाइकिल से गिरकर तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में हापामुनी ग्राम निवासी छोटेलाल उरांव,किरण उरांव नवाडीह निवासी विकास उरांव के नाम शामिल है। तीनों घायलों को108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को गुमला रेफर कर दिया।लोगों ने ब्रेकर का मांग किया।