चांदपुर: बिजनौर के चांदपुर में आधा दर्जन गांवों में बाढ़ का पानी पहुंचा, नाव के सहारे मुख्य मार्ग पर चल रहे लोग
बिजनौर में गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण चांदपुर क्षेत्र में आधार दर्जन गांव में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। सोमवार दोपहर 1 बजे मिली जानकारी के अनुसार गांव में पानी पहुंचाने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बहसूमा खटीमा स्टेट हाईवे पर कई फिट पानी बह रहा है। गांव की सड़कों पर नाव चलाने के जैसे हालात हो गये है।