होशंगाबाद नगर: पवारखेड़ा कन्या शिक्षा परिसर में शिक्षक द्वारा छात्रा के साथ बैड टच मामले में जनजाति कार्य विभाग भोपाल भेजी गई रिपोर्ट
पवारखेड़ा कन्या शिक्षा परिसर में शिक्षक द्वारा छात्र के साथ बेड टच के मामले। उच्च माध्यमिक शिक्षक के विरुद्ध कार्यालय को प्राप्त शिकायत की जांच उपरांत संबंधित शिक्षक के विरूद्ध अनुशंसनात्मक कार्यवाही हेतु प्रस्ताव कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के माध्यम से आज आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग मध्यप्रदेश भोपाल की ओर भेजा गया।