मंडला: श्रीराम वार्ड में आदर्श चौरसिया महिला मंच और वर्ल्ड ह्यूमंस राइट रिसर्च काउंसिल ने आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर
Mandla, Mandla | Jun 7, 2026 रविवार एक बजे तक आदर्श चौरसिया महिला मंच और वर्ल्ड ह्यूमंस राइट रिसर्च काउंसिल मंडला (मध्य प्रदेश) के संयुक्त तत्वावधान में आयुष विभाग ने श्रीराम वार्ड कबीर चौक में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी एकता वाल्को ने क्षेत्रवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यकतानुसार निशुल्क दवा वितरित की।