अधौरा: बहेरा गांव के सारी टोला में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, एक पक्ष से चार लोग घायल
बहेरा गांव के सारी टोला में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के मारपीट में एक पक्ष से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना मंगलवार की सुबह 7 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक अधौरा थाना क्षेत्र के बहेरा गांव के सारी टोला निवासी शिवमंगल सिंह यादव पत्नी सरस्वती देवी पुत्र रवि कुमार एवं मोहन कुमार की पत्नी कंचन देवी बताई जाती है। सभी का इलाज हो रहा है।