महोबा: जल जीवन मिशन की समीक्षा में डीएम ने सख्ती दिखाई, धवर्रा-सिजवाहा योजना के प्रोजेक्ट मैनेजर को दिया अल्टीमेटम
Mahoba, Mahoba | Jun 30, 2026 डीएम गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न पेयजल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। धवर्रा-सिजवाहा योजना में लापरवाही मिलने पर डीएम ने प्रोजेक्ट मैनेजर को अतिरिक्त मैनपॉवर व मशीनरी लगाकर जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। समय पर जलापूर्ति शुरू न होने पर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।