डोईवाला: मोबाइल शॉप से 19 की-पैड व 5 स्मार्टफोन चोरी, 3 आरोपी गिरफ्तार
डोईवाला कोतवाली पुलिस ने मोबाइल शॉप में चोरी का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी के 24 मोबाइल फोन बरामद किए। आरोपियों ने वाहन की नंबर प्लेट हटाकर पुलिस को चकमा दिया था, वहीं एक आरोपी पूर्व में भी चोरी में जेल जा चुका है। घटनास्थल पर इस्तेमाल हुई कार पुलिस ने सीज कर ली है।