सदर: रामनगर बालगृह में किशोरी की संदिग्ध मौत, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए
वाराणसी के रामनगर स्थित राजकीय बालगृह में 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान जैस्मिन सोनकर, निवासी वज़ीदपुर (जौनपुर) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार उसका शव कमरे में कपड़े के सहारे फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस व भीटी चौकी प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।