कांके: जमीन घोटाले के मामले में झारखंड हाईकोर्ट से पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को मिली जमानत
Kanke, Ranchi | Jun 28, 2024 जमीन घोटाले मामले में आरोपी झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। आज झारखंड हाईकोर्ट ने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को जमानत दे दिया है. हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को बड़ी राहत मिली है। बता दें कि बीते 13 जून की सुनवाई के दौरान ईडी और बचाव पक्ष की ओर से बहस पूरी कर ली गई थी।