हजारीबाग के बरही में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मां जगदम्बा ट्रेडिंग पर छापेमारी कर 800 से ज्यादा टीन और सैकड़ों बोतल एक्सपायरी सरसों तेल बरामद किया। सभी उत्पाद जब्त कर सील कर दिए गए हैं और जांच के लिए नमूने भेजे गए हैं। बिना लाइसेंस कारोबार भी सामने आया, जिस पर सख्त कार्रवाई की तैयारी है।