जगदलपुर: यातायात विभाग की पहल, जगदलपुर नगर के मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाने के लिए दुकानदारों को दी गई समझाइश
जगदलपुर शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात विभाग ने गुरुवार दोपहर 1 भी एक पहल शुरू की । जिसमें मुख्य मार्गों और मेन रोड पर दुकानदारों को सड़क पर बोर्ड, डमी व अन्य सामान नहीं रखने की समझाइश दी गई । यातायात विभाग ने दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने प्रतिष्ठान का सामान दुकान के भीतर ही रखें।