रफीगंज: मोटर चालू करते समय करंट की चपेट में आने से युवक घायल, CHC में भर्ती
रफीगंज प्रखंड के हकीमचक (केराप) गांव में शनिवार को मोटर चालू करने के दौरान एक व्यक्ति करंट की चपेट में आकर घायल हो गया। घायल की पहचान हकीमचक गांव निवासी मनोज बैठा के रूप में हुई है। शनिवार रात्रि 8 बजे परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) रफीगंज में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।