राजापाकर: राजापाकर प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों में अकीदत के साथ अदा की गई ईद की नमाज
रमजान का महीना खत्म होने के साथ ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद का त्यौहार। शनिवार को सुबह 9:00 बजे से प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों में इस्लाम की अनुयायियों ने अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की तथा एक दूसरे से गले मिलकर ईद के दिली मुबारकबाद दिया। शांति, प्रेम और आपसी भाईचारे का त्यौहार ईद का त्यौहार पूरे प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।