बेगूसराय: बेगूसराय के पोखरिया में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, इस मारपीट में एक पक्ष के चार लोग हुए घायल
बेगूसराय में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई है। इस मारपीट में एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।