हैदरनगर: रघुनाथपुर में फरार अभियुक्त के घर और चौक पर न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने इश्तहार चिपकाया
हैदरनगर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी फरार अभियुक्त विवेक सिंह उर्फ छोटू सिंह के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चिपकाया गया। थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने रविवार दोपहर 4 बजे बताया कि यह कार्रवाई कांड संख्या जीआर नं. 1127 / 2016 के तहत की गई है।